कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा इस्तीफा, कहा-नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन, आलाकमान ने जो कहा वो किया

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा इस्तीफा, कहा-नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन, आलाकमान ने जो कहा वो किया

कर्नाटक: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा सौंप दिया है. सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने लोकभवन से सिद्धारमैया निकले. सिद्धारमैया के साथ डीके शिवकुमार भी साथ रहे. कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी.  

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के मुताबिक नई सरकार का गठन होगा. नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन है. आलाकमान ने जो कहा वो किया. 

आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा था. सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के लिए मैंने कई काम किए. जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा. सिद्धारमैया ने कहा कि लोकभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल अभी बेंगलुरु में नहीं है. राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे प्यार दिया, जब मैं 2013 से 2018 तक दो बार मुख्यमंत्री रहा.

साल 2013 से लेकर आज तक, इस दौरान मेरे साथ काम करने वाले मेरे सहयोगियों ने मेरे प्रति हर तरह का समर्थन, सहयोग और प्यार दिखाया है. मैं उनका दोस्त हूँ, मैं एक गाँव से आता हूँ; मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनूँगा. मैं तो इत्तेफ़ाक से राजनीति में आ गया, क्योंकि मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं था. इस मौके पर डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे.