कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा दिल्ली दौरे पर, बोले-राजस्थान में कृषि के विकास का रोडमैप जल्द होगा तैयार

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा दिल्ली दौरे पर, बोले-राजस्थान में कृषि के विकास का रोडमैप जल्द होगा तैयार

नई दिल्ली: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा दिल्ली दौरे पर है. पूसा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत की. कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कृषि अवसंरचना को मजबूत बनाने और राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. राजस्थान में कृषि के विकास का रोडमैप जल्द तैयार होगा. 

देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की. आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की. सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. 

सम्मेलन में डॉ.मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत-समृद्ध किसान' के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, खेती को तकनीक से जोड़ने सहित राजस्थान के अन्नदाता को अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे है.

किसानों के लिए सुलभ खेती हेतु समय पर खाद, बीज और पेस्टिसाइड किस तरह से उचित समय और उचित मूल्य पर मिले इसके लिए भी सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए. जिन पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने शीघ्रता से कार्यवाही करने के आश्वासन दिया है.