नई दिल्लीः कर्नाटक CM सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते है. डीके शिवकुमार कुर्सी संभाल सकते है. हाईकमान ने नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली है. नए मुख्यमंत्री के साथ-साथ 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व परिवर्तन के बाद नए मंत्रिमंडल का स्वरूप भी बदलेगा.
नए मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले नाम देखने को मिल सकते है. क्षेत्र और जातिगत प्रतिनिधित्व के आधार पर नए चेहरों को जगह मिल सकती है. कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री केएच मुनियप्पा की जगह उनकी पुत्री को मौका मिल सकता है. नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 1 जून को होने की संभावना है.