लखनऊ: देश के 15 राज्यों को शुक्रवार से गर्मी से राहत मिल सकती है. राजस्थान मध्यप्रदेश बिहार यूपी में अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार है. बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. राजस्थान के जयपुर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया गया.
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में 3 दिनों में सार्वजनिक जगहों पर 16 शव मिले है. महाराष्ट्र प्रशासन को हीट वेव से 16 लोगों की मौत की आशंका है. उत्तराखंड हिमाचल में आज ओले गिरने की संभावना है. 29 मई से 5 जून तक प्री मानसून की बारिश की संभावना है.
देश के 15 राज्यों को शुक्रवार से मिल सकती है गर्मी से राहत:
-राजस्थान मध्यप्रदेश बिहार यूपी में अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार
-बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
-राजस्थान के जयपुर समेत 11 जिलों में अलर्ट
-महाराष्ट्र में 3 दिनों में सार्वजनिक जगहों पर मिले 16 शव
-महाराष्ट्र प्रशासन को हीट वेव से 16 लोगों की मौत की आशंका
-उत्तराखंड हिमाचल में आज ओले गिरने की संभावना
-29 मई से 5 जून तक प्री मानसून की बारिश की संभावना