लखनऊ: उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया. इनमें से 10 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया. पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी बारिश की संभावना है.
10 जिलों में रेड अलर्ट:
10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर एवं आसपास के क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया.
23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:
यूपी भीषण गर्मी और लू की वजह से 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.
21 जिलों में येलो अलर्ट:
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की वजह से 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद,
लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया.
24 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट:
24 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट जारी किया गया. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के क्षेत्र में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट जारी किया गया.