नई दिल्ली : अल-नीनो की मार से प्रचंड गर्मी के आसार हैं. इस सीजन 2026 में गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं. 52% कृषि भूमि, खुले में काम करने वाले ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. भारत में बीते 2 सालों से तापमान का सिलसिला रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाके जैसे हिमालय, पूर्वोत्तर राज्य और पश्चिमी घाट में इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा होगी. प्रचंड गर्मी से फसल, पानी और अर्थव्यवस्था सहित मानसून धीमा पड़ेगा. इंसानों द्वारा क्लाइमेट चेंज तापमान बढ़ने की मुख्य वजह बताया जा रहा है.
दुनिया भर में औसत सतह तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है. वहीं रिकॉर्ड गर्मी से हीटस्ट्रोक, पानी की कमी और बिजली की मांग बढ़ेगी. ऐसे में पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और जलवायु अनुकूल खेती अपनानी होगी.