टोंक: RAC के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की. झुंझुनूं निवासी हीरालाल RAC 9वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था. RAC 9वीं बटालियन के क्वार्टर के पास आत्महत्या की. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है.
मामले की सूचना पर सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा और शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव मौके पर पहुंचे. RAC 9वीं बटालियन से जुड़े अधिकारी भी मौके पर. शव को फंदे से उतार कर सआदत अस्पताल लाया गया.