जयपुर : रेलवे ने यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की सौगात दी है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया.
06543 यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल 11 से 25 मार्च तक चलेगी. यशवंतपुर से हर बुधवार सुबह 7 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी.
स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी. जयपुर से 6:55 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी. 06544 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल 14 से 28 मार्च तक चलेगी. बीकानेर से हर शनिवार रात 1 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी.
बीकानेर-यशवंतपुर ट्रेन जयपुर सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी. जयपुर से 8:50 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन जयपुर, सीकर, कोटा, सवाई माधोपुर और पुणे, सूरत, वडोदरा, रतलाम और नागदा स्टेशन पर भी ठहराव होगा. स्पेशल ट्रेन में कुल 23 डिब्बे लगाए जाएंगे.