VIDEO: राजसमंद के भीम नगरपालिका से बड़ी खबर, कांग्रेस की यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

राजसमंद: राजसमंद के भीम नगरपालिका से बड़ी खबर मिल रही है. कांग्रेस की यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई. अध्यक्ष पद के लिए यशोदा कंवर का एकमात्र नामांकन आया. 

रिटर्निंग अधिकारी नीरज मिश्रा ने प्रमाण पत्र सौंपा. भीम पालिका में कांग्रेस के 14 पार्षद, भाजपा के 2, निर्दलीय 4 पार्षद निर्वाचित हुए. निर्विरोध निर्वाचन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाई.

राजसमंद के भीम नगरपालिका से बड़ी खबर: 
-कांग्रेस की यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
-अध्यक्ष पद के लिए यशोदा कंवर का एकमात्र नामांकन
-रिटर्निंग अधिकारी नीरज मिश्रा ने सौंपा प्रमाण पत्र
-भीम पालिका में कांग्रेस के 14 पार्षद
-भाजपा के 2, निर्दलीय 4 पार्षद निर्वाचित
-निर्विरोध निर्वाचन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
-कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला