जयपुर : असम, केरल, पुड्डुरी, तमिलनाडु और बंगाल विस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए हैं. राजस्थान से 37 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं. इनमें 28 IAS और 9 IPS अधिकारी शामिल हैं.
ऑब्जर्वर के रूप में काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों के पद पर काम करने के लिए अतिरिक्त चार्ज दिया जाएगा. 25 से ज्यादा IAS और करीब 9 IPS को अतिरिक्त चार्ज दिया जा सकता है. सचिव शुचि त्यागी भी ऑब्जर्वर बनकर तमिलनाडु गई हैं. उनका चार्ज एसीएस गृह को दिया जा सकता है.