जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. शून्यकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने आरक्षण में रोस्टर का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ पूरा मिलना चाहिए.
नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी ने नलकूप पर बिजली विभाग का बकाया चल रहे का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है. अगर ऐसा होता है तो पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाएगी.
विधायक जाकिर हुसैन ने मकराना के पुराने CI पर लगाए आरोप:
विधायक अशोक कोठारी ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने की मांग उठाई. भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए. मकराना विधायक जाकिर हुसैन ने मकराना के पुराने CI को लेकर सदन में आरोप लगाए . सुरेश सोनी व कांस्टेबल लतीफ पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि थाने को राशन की दुकान बना दी थी. तब थाने में दलालो की लाइन लगती थी. जाकिर हुसैन ने उन्हें सस्पेंड करने की मांग की.
विधायक रफीक ख़ान ने प्रताप नगर में कब्रिस्तान का मामला उठाया:
वहीं विधायक रफीक ख़ान ने प्रताप नगर में कब्रिस्तान का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक शव को कई घंटे तक दफनाने से रोका. जिसको लेकर सरकार से जांच की मांग की.
राज्यपाल अभिभाषण पर वाद विवाद का आज अंतिम दिन:
बता दें कि विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर वाद विवाद का आज अंतिम दिन है. आज राज्य सरकार की ओर से जवाब आएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बहस पर जवाब देंगे. साथ ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सदन में बोलेंगे.
वहीं सभी ACS/प्रमुख सचिवों/ सचिवों को निर्देश जारी किए हैं. सीएम के जवाब के समय सदन में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं. 6 से 10 फरवरी तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी. 11 फरवरी को सदन में राजस्थान का बजट पेश होगा. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेगी.