राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा- 1 लाख 25 हजार पदों पर निकाली जाएगी भर्तियां

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा- 1 लाख 25 हजार पदों पर निकाली जाएगी भर्तियां

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर रिप्लाई करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज मैं भारी मन से सदन में कहना चाहता हूं कि प्रतिपक्ष के नेता में चुनौती सहने की कितनी क्षमता है'? मैंने पहले दिन कहा था की दिशा ठीक हो तो विपक्ष हमारी ताकत है. हम सदन में आए थे प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए. इन्होंने पहले बहस की चुनौती दी, हमने जब चुनौती स्वीकार की. तो इन्होंने बहस का सामना करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने मेरा प्रतिवेदन दिया था. आप 5 साल की बात करते हैं, आज भी तो आपने बात रखी. उनके ही कुछ साथी बीच में बाधा डाल रहे थे. इनके वह साथी आज सदन में नहीं है इसलिए यह बोल पा रहे हैं. लेकिन उसे दिन वह सदन में थे तो ये बोल नहीं पाए. अशोक गहलोत पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि  उन्हें सदन से बाहर बयानबाजी करना शोभा नहीं देता. उन्हें सदन में आना चाहिए. वह सदन में आते हैं, लेकिन यहां नहीं बोलते. और बाहर मीडिया के सामने बात करते हैं. वह वरिष्ठ हैं लेकिन उन्हें तो आना ही अच्छा नहीं लगता.

राजकोषीय घाटे में भी हमने कमी की है:
इस बार का बजट पूर्ववर्ती सरकार के आखिरी बजट से लगभग 41% ज्यादा बड़ी साइज का है. हमारी सरकार ने हमेशा वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी है. यही कारण है कि हमारी सरकार ने वित्तीय घाटा 3.6% तक सीमित रखा है. यह एफआरबीएम एक्ट के दायरे में है. राजकोषीय घाटे में भी हमने कमी की है. पिछली सरकार में जहां औसत 4.25% था. इस बार तीन साल में 3.9 से भी कम राजकोषीय घाटा रहा है.

कांग्रेस का लेना देना सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से है:
कांग्रेस का आमजन से कोई वास्ता नहीं है. कांग्रेस का लेना देना सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से है. मैं राजस्थान में किसी को भी किसी तरह परेशान नहीं होने दूंगा. किसान के लिए हमारी सरकार समर्पित है और रहेगी. यमुना का पानी कब आएगा यह कहकर विपक्ष सवाल पूछता है. तीन दशक में यह लोग तो कुछ नहीं कर पाए. लेकिन मैं इतना भरोसा जरूर दिला सकता हूं कि इनको पानी पिलाने का काम हम ही करेंगे. दोनों राज्य सरकारों में सहमति हो चुकी है DPR जल्द पूरी होगी. यह कोई नल में पाइप लगा देने जैसा थोड़ी है. कि नाल में पाइप लगाया और पानी आ गया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में की घोषणाएं:
-नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की मुख्यमंत्री से MLA लेड फंड 10करोड़ करने की मांग की
-600 के अलावा 500 करोड़ अतिरिक्त दिए मिसिंग लिंक्स सड़कों के लिए 
-बालोतरा जिले में कौशल विकास हब की घोषणा  
-42.80 किमी लंबाई में 13000 करोड़ की लागत से मेट्रो के काम जल्द शुरू किए जाएंगे'
-द्रव्यवती नदी पर लगभग 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड की DPR बनाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा'
-लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए नई प्रोग्रेसिव पॉलिसी लाई जाएगी'
-वर्टिकल ग्रोथ के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार काम होगा
-20 टाउन प्लानिंग योजनाएं लायी जाना प्रस्तावित है'
-रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएगी'
-क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है'
-यहां anxliry यूनिट्स विकसित करने के लिए राजस्थान पेट्रोलियम ने जोन स्थापित किया है'
-रिफाइनरी यूनिट में कार्य करने के लिए युवाओं के कौशल विकास हेतु...
-...बालोतरा जिले में कौशल विकास हब विकसित किए जाने की घोषणा 
-लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए नई प्रोग्रेसिव पॉलिसी लाई जाएगी
-वर्टिकल ग्रोथ के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार काम होगा
-1 लाख 25 हजार पदों पर भर्तियों की घोषणा
-विद्यालय आधारभूत कोष बनाने की घोषणा
-'श्रमिकों को पहले 15 दिन में भुगतान किया जाता था, अब साप्ताहिक भुगतान का प्रबंध किया गया है'
-आगामी वर्ष 4000 करोड़ का व्यय राजकोष से होगा'
-'क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है. यहां anxliry यूनिट्स विकसित करने के लिए राजस्थान पेट्रोलियम जोन स्थापित किया गया है'
-'जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना की जाएगी'
-450 करोड रुपए की लागत से की जाएगी केन्द्र की स्थापना'
-गुणवत्ता युक्त स्कूल शिक्षा के लिए भवन निर्माण मरम्मत और 
-इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किए जाने के लिए घोषणा की 
-2000 करोड़ की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष बनाए जाने की घोषणा की
-2500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी की घोषणा की 
-पेयजल के लिए अक्षय ऊर्जा के लिए, नॉन एससी-एसटी,
-अक्षय ऊर्जा के लिए भू रूपांतरण की व्यवस्था उपखंड स्तर पर ही होगी'
-'राज्य से निर्यात के लिए 50 लाख से बढ़कर 1 करोड़ कर दी गई'
-'दुकान प्रतिष्ठान को 24 घंटे खोला जाना प्रस्तावित है'
-'सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1450 रुपए बढ़ाया'
-'छात्रावास खोले जाएंगे'
-'जनजातियों के लिए ऐसी भूमि पर किसान सम्मान निधि'
-'युवा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सीएम निधि योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने हेतु विषय अभियान चलाया जाएगा'
-'5000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा'