जयपुरः राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिन के साथ अब रात में भी हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है. कई शहरों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक पहुंच गया है. गर्म हवाएं देर रात तक झुलसा रही है. पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं सक्रिय हो गई है.
बुधवार को 46.5 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा. राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. आगामी 2-3 दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी है. आमजन को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने की सलाह है.