राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 9 IPS के हुए तबादले

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 9 IPS के हुए तबादले

जयपुर: 25 IAS और 9 IPS के तबादले हुए हैं. IAS अर्पणा अरोड़ा खान विभाग की ACS बनी हैं. IAS आलोक गुप्ता UDH के ACS बने हैं. IAS अजिताभ शर्मा को रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन लगाया गया है. IAS अखिल अरोड़ा को ACS, मुख्यमंत्री लगाया गया है. IAS प्रवीण गुप्ता को  ACS, PWD लगाया गया है.

IAS दिनेश कुमार को ACS, प्रशासनिक सुधार लगाया गया है. IAS राजेश यादव को ACS, स्कूल शिक्षा लगाया गया है. IAS हेमंत कुमार गेरा को प्रमुख सचिव PHED लगाया गया है. कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं.

-IAS टी. रविकांत को लगाया प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग 
-IAS भवानी सिंह देथा को लगाया प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग 
-IAS विकास सीतारामजी भाले- प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन,मत्स्य एवं गौपालन विभाग 
-IAS देबाशीष पृष्टि को लगाया अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल 
-IAS कृष्ण कुणाल को लगाया शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग 
-IAS नीरज के. पवन को लगाया महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान 
-IAS डॉ. समित शर्मा को लगाया शासन सचिव एवं पंजीयक, सहकारिता विभाग 
-IAS आरुषी मलिक को लगाया शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 
-IAS डॉ. जोगाराम को लगाया शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज 
-IAS पूर्ण चंद्र किशन- शासन सचिव,श्रम कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं ESI 
-IAS पी. रमेश को लगाया प्रबंध निदेशक, राज्य खान एवं खनिज निगम लि. उदयपुर 
-IAS पूनम- शासन सचिव, महिला-बाल विकास विभाग एवं पंचायतीराज 
-IAS आरती डोगरा को लगाया शासन सचिव, ऊर्जा विभाग 
-IAS वे. सरवण कुमार को लगाया संभागीय आयुक्त, जयपुर 
-IAS आनंदी को लगाया आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर  
-IAS शुचि त्यागी को लगाया शासन सचिव, पर्यटन विभाग

9 IPS ऑफिसर्स के तबादले
-IPS चूनाराम जाट- पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर
-IPS संजीव नैन- पुलिस उपायुक्त, क्राइम, आयुक्तालय, जयपुर
-IPS योगेश गोयल- आयुक्त (यातायात) आयुक्तालय, जयपुर
-IPS अनिल कुमार- कमाण्डेट, 5th बटालियन, RAC, जयपुर
-IPS हनुमान प्रसाद मीणा- पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण
-IPS कावेंद्र सिंह सागर- पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं
-IPS पीयूष दीक्षित- पुलिस अधीक्षक, ACB, जयपुर
-IPS जयेष्ठा मैत्रयी- पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर
-IPS निश्चय प्रसाद एम- पुलिस अधीक्षक, चूरू