जयपुर : राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तीसरी बार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद विधानसभा परिसर को खाली कराया गया है. धमकी के बाद सभी कर्मचारियों को बाहर रोका गया है.
अज्ञात मेल के जरिए बम धमकी दी गई है. बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और ज्योतिनगर थाना प्रभारी संतरा मीणा मौके पर पहुंची हैं. विधानसभा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. 3 दिन पहले विधानसभा में बम की धमकी भी दी गई थी.