Panchayat Election 2026: चौथे चरण को लेकर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े आए सामने, जानें कहां कितनी फीसदी वोटिंग

जयपुरः डीडवाना में चतुर्थ चरण के तहत जिले की 4 पंचायत समितियों में मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 52.67 प्रतिशत मतदान हुआ. डीडवाना पंचायत समिति में 51.97 प्रतिशत मतदान, कुचामन में 53.02 प्रतिशत मतदान, लाडनूं में 54.83 प्रतिशत मतदान, मौलासर में 50.33 प्रतिशत मतदान हुआ. 

चूरू जिले में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत सामने आ गया है तारानगर पश्चिम (भालेरी) में सर्वाधिक 64.24% मतदान दर्ज किया गया. चूरू उत्तर में 61.28% और तारानगर पूर्व में 61.60% मतदान, रतनगढ़ में 55.62%,चूरू में 55.22% और सुजानगढ़ में 52.94% मतदान हुआ. सुजानगढ़ में सबसे कम मतदान हुआ. जिले में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. 

कड़े सुरक्षा इंतजामः
बूंदी जिले में सात पंचायत समितियों में वोट डाले जा रहे है. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है. दोपहर 3 बजे तक जिले में 48.80% हुआ मतदान, कुल 5 लाख 93 हजार 700 मतदाताओं में से 2 लाख 89 हजार 731 मतदाताओं ने वोट डाले. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है. 

मतदाताओं में उत्साह का माहौलः
श्रीकरणपुर में पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक 55.62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. जिला परिषद,पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही  है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.          

निवाई में हुआ 49.26% मतदानः
टोंक जिले में दोपहर 3 बजे तक 51.38% मतदान दर्ज किया गया. टोंक में 52.16% मतदान, मालपुरा में 55.40% मतदान, निवाई में हुआ 49.26% मतदान और टोडारायसिंह में 52.41 फीसदी मतदान हुआ.