न्यूक्लियर पॉवर हब बनेगा राजस्थान, 10 परमाणु रिएक्टरों के साथ बढ़ेगी 6,280 मेगावाट क्षमता

न्यूक्लियर पॉवर हब बनेगा राजस्थान, 10 परमाणु रिएक्टरों के साथ बढ़ेगी 6,280 मेगावाट क्षमता

जयपुर: राजस्थान न्यूक्लियर पॉवर हब बनेगा. परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता वाला प्रमुख न्यूक्लियर पावर हब बनेगा. 10 परमाणु रिएक्टरों के साथ 6,280 मेगावाट क्षमता बढ़ेगी. केंद्र सरकार ने लोकसभा में परियोजना को लेकर जानकारी दी.  

सांसद बृजेन्द्र ओला, राहुल कस्वां, संजना जाटव के प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में 10 परमाणु रिएक्टर विभिन्न चरणों में हैं. राज्य में संचालित, निर्माणाधीन, प्री-प्रोजेक्ट प्रस्तावित परियोजनाओं को मिलाकर कुल 10 परमाणु रिएक्टर विभिन्न चरणों में है.

NPCIL ने रावतभाटा और माही बांसवाड़ा परियोजना क्षेत्रों का अध्ययन कराया.  30 किमी के दायरे में पर्यावरण एवं सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का अध्ययन कराया. रिपोर्ट में दावा किया है कि परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़े हैं.