राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मौसम केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मौसम केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

जयपुर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान के कई जिलों में  बारिश हो रही है. जयपुर में तड़के 3 बजे से तेज बारिश हो रही है जिसके चलते शहर में जल भराव हो गया है. मुख्य सड़कों पर जलभराव से जन जीवन प्रभावित हो रहा है. बाड़मेर में 24 घंटे में 16.7MM बारिश दर्ज की गई है. अलवर में 13.4MM, जैसलमेर में 5.4MM, बीकानेर में 5.6MM बारिश दर्ज की गई है.

सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड में तेज बारिश के साथ गिरे ओले हैं. बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है. बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आयी है. बाड़मेर में सामान्य से 11 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया है. फतेहपुर-गंगानगर सबसे सर्द, अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

जयपुर समेत 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट:
आज जयपुर समेत 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट किया गया है. बीते दिन अलवर, बाड़मेर समेत कई इलाकों में 10MM से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. गुरुवार को तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बड़ा बदलाव आया. तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट आयी, गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

 

मौसम केंद्र ने बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. नागौर, अजमेर, जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं, अलवर, दौसा में ऑरेंज अलर्ट किया है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, चूरू, बीकानेर उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा  में येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और 20-30 किमी/घंटा की हवा की संभावना जताई है.