अशोक गहलोत बोले- बाड़मेर क्षेत्र से किसानों की बिगड़ती स्थिति के समाचार आ रहे, बारिश नहीं होने से फसलें चौपट हो गई

अशोक गहलोत बोले- बाड़मेर क्षेत्र से किसानों की बिगड़ती स्थिति के समाचार आ रहे, बारिश नहीं होने से फसलें चौपट हो गई

जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के अकालग्रस्त बाड़मेर क्षेत्र से तकरीबन हर रोज पशुपालकों और किसानों की बिगड़ती स्थिति के समाचार आ रहे है. बालासर एवं मुंगरेरिया में बारिश के अभाव में बुवाई नहीं हुई है. बारिश नहीं होने से फसलें चौपट हो गई है. 

बाड़मेर-जैसलमेर बॉर्डर पर स्थित म्याजलार में पशुधन पानी के लिए धोरो में भटक रहे है. इन क्षेत्रों में चारे पानी के अलावा रोजगार की समस्या बड़ी बन गई है. वीबी-जी रामजी के अंतर्गत काम शुरू कर दिया जाना चाहिए है. रोजगार चौपट होने का असर किसानों पर पड़ेगा और पलायन जैसी समस्याओं होंगी. 

सरकार को अपने कामों की गति बढ़ानी होगीः
गडरारोड, शिव और रामसर में 44 गांवों में चारा डिपो के प्रस्ताव को सरकार से अभी मंजूरी नहीं मिली है. सरकार को अपने कामों की गति बढ़ानी होगी. रिलीफ वर्क शुरू करने में टाइम लगाओगे तो स्थिति और बिगड़ने का अंदेशा है.