जयपुरः पंचायत समिति सदस्य की 1806 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दूसरे दिन 34 नामांकन दाखिल हुए. दूसरे दिन 33 उम्मीदवारों ने 34 नामांकन भरे. पंचायत समिति सदस्य चुनाव में पहले दिन 7 नामांकन, दूसरे दिन 34 नामांकन दाखिल किए.
दो दिन में कुल 41 नामांकन, 39 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. दूसरे दिन सबसे ज्यादा नामांकन झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति में 5 नामांकन दाखिल हुए. सिरोही की आबूरोड पंचायत समिति में दूसरे दिन 4 नामांकन, राजसमंद की खमनोर और बाड़मेर की बायतू में 3-3 नामांकन आए. दूसरे दिन कई पंचायत समितियों में अब तक नामांकन का खाता नहीं खुला है.