राहुल गांधी का बड़ा दावा- 'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो सके', सोनिया-प्रियंका के साथ साझा किए परिवार के अनसुने किस्से

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके. उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटाना महज कोई प्रशासनिक चूक या हादसा नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी मंशा थी. राहुल ने यह खुलासा अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक खास बातचीत के दौरान किया.
विस्तार में

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके. उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटाना महज कोई प्रशासनिक चूक या हादसा नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी मंशा थी. राहुल ने यह खुलासा अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक खास बातचीत के दौरान किया.

यह बातचीत सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर हुई थी. इस दौरान गांधी परिवार ने राजनीति के साथ अपने निजी जीवन से जुड़े कई अनसुने और भावुक किस्से साझा किए. बातचीत का वीडियो सोनिया गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर भी साझा किया.

राहुल ने याद किया पिता की सुरक्षा को लेकर जताया डर:
बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के बिहार दौरे का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस समय राजीव गांधी नेता प्रतिपक्ष थे और एक दौरे के दौरान उनकी खुली जीप पर पत्थर फेंके गए थे. राहुल गांधी भी उस दौरान अपने पिता के साथ मौजूद थे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन तथा पथराव की घटनाएं अपनी आंखों से देखी थीं.

सोनिया बोलीं- मेरे बच्चे ही मेरी सबसे बड़ी खुशी और ताकत:
इस बातचीत में सोनिया गांधी ने मां के रूप में अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए. उन्होंने कहा कि उनके बच्चे ही उनकी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं. सोनिया ने बताया कि किताब उन्होंने अपनी यादों के आधार पर लिखी है, लेकिन राहुल और प्रियंका के अनुभव जुड़ने से कहानियों को एक नया रूप मिला.

प्रियंका ने सुनाया चाचा संजय गांधी से जुड़ा स्कूल का किस्सा:
बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने बचपन की एक दिलचस्प घटना भी साझा की. उन्होंने बताया कि जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को चोर कह दिया था. इस बात पर प्रियंका को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस लड़के को थप्पड़ मार दिया.

'Belonging' के जरिए सामने आए गांधी परिवार के निजी पहलू:
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के बहाने हुई इस बातचीत में गांधी परिवार का निजी और भावनात्मक पक्ष सामने आया. इसमें राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं, इंदिरा गांधी के दौर की यादें, परिवार के संघर्ष और बच्चों के बचपन से जुड़े अनुभव शामिल रहे.