मिशन पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड़ में, चुनाव पर्यवेक्षक और कोऑर्डिनेटर किए तैनात, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः पंचायत चुनाव जंग की जीतने के लिए कांग्रेस ने अब तैयारियां तेज कर दी है. मंथन और बैठकों का दौर जारी है. चुनावी पर्यवेक्षक और कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति हो चुकी है. टिकटों के वितरण के लिए जिला लेवल पर पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन हो चुका है. वहीं पंचायत चुनाव में गुटबाजी और बगावत पर ब्रेक लगाने के लिए जल्द निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन की तैयारी भी हो चुकी है.

पंचायत चुनाव का रण फतेह करने के लिए कांग्रेस एक्शन मोड़ में है. पिछले कई दिनों से कांग्रेस में चुनावी रणनीति को अंजाम देने के लिए बैक टू बैक बैठक का सिलसिला जारी है. टिकट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. वहीं चुनाव संचालन और उम्मीदवार चयन के लिए अब जिला लेवल पर पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का भी गठन हो चुका है.

कांग्रेस का पंचायत चुनाव जीतने का प्लान
बैक टू बैक बैठकों औऱ मंथन का दौर जारी
चुनाव प्रचार कमेटी का किया गठन
सभी 41 जिलों में लगाए गए चुनावी पर्यवेक्षक
दिग्गज नेताओं को इस बार जिलों में लगाया पर्यवेक्षक
सांसद,विधायक औऱ पूर्व मंत्री जैसे दिग्गजों को उतारा मैदान में
सभी 457 पंचायत समिति पर लगाए कॉर्डिनेटर 
जिला स्तर पर पॉलिटिकल अफेयर कमेटियों का किया गठन
यह कमेटियां चुनाव संचालन और उम्मीदवार चयन पर रखेगी नजर 
पंचायत चुनाव में गुटबाजी और बगावत पर ब्रेक लगाने की कवायद
निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगा इसके चलते जल्द एक्शन

कुल मिलाकर निकाय चुनाव के रिजल्ट से कांग्रेस ने सबक लेते हुए इस बार पंचायत चुनाव में कोई सियासी चूक नहीं चाहती. वहीं गुटबाजी और बगावत को रोकने के लिए कांग्रेस जल्द अनुशासन का डंडा चलाते हुए मैसेज देगी. इसके लिए जिन्होंने पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की है जल्द ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. वहीं इस बार पर्यवेक्षक के तौर पर भी दिग्गज औऱ अनुभवी नेताओं के कंधों पर भरोसा जताया गया है. क्योंकि पिछले बार लगाए गए चुनाव प्रभारियों की कमी के चलते निकाय प्रमुख चुनाव में भारी नुकसान हो गया था.

कांग्रेस रणनीतिकारों को अच्छे से  पता है कि पंचायत चुनाव अगर नहीं जीतेंगे तो फिर सियासी मैसेज गलत जा सकता है. क्योंकि उसके बाद सीधे 2028 के विधानसभा चुनाव में जाना है. लिहाजा सियासी रूप से वापसी के लिए कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के मैदान को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.    

मिशन पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड़ में
बैक टू बैक बैठक और मंथन का दौर जारी
चुनाव पर्यवेक्षक और  कोऑर्डिनेटर किए तैनात
दिग्गज नेताओं को जिलों में बनाया इस बार चुनावी पर्यवेक्षक
तमाम 457 पंचायत समिति पर लगाए कोऑर्डिनेटर 
जिला स्तर पर बनाई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन
जल्द निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन लेकर दिया जाएगा मैसेज