जयपुरः राजस्थान कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनावी पर्यवेक्षक लगाए है. सभी 41 जिलों में चुनावी पर्यवेक्षक लगाए है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सूची जारी की है. अलवर में वैभव गहलोत, भीलवाड़ा में रघु शर्मा, बीकानेर में उदयलाल आंजना को पर्यवेक्षक बनाया गया.
कोटा में जितेंद्र सिंह, सीकर में परसादी लाल मीणा, बारां में प्रतापसिंह खाचरियावास, भरतपुर और डीग में मुरारीलाल मीणा, चित्तौड़गढ़ में भजनलाल जाटव, श्रीगंगानगर में उम्मेदाराम बेनीवाल, टोंक में बृजेंद्र सिंह ओला, खैरथल-तिजारा में धर्मेंद्र राठौड़ को पर्यवेक्षक बनाया गया.