पंचायत चुनाव: OBC-मूल OBC को साधेगी BJP, बीजेपी OBC मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने ली मोर्चे की बैठक, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: पंचायत चुनावों को फतेह करने लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है.बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने जयपुर आकर मोर्चे को सक्रिय किया.मरपाल मौर्य ने प्रदेश OBC मोर्चे को निर्देश दिए कि ओबीसी जातियों को बीजेपी से जोड़ने का काम करें.उल्लेखनीय है कि मूल ओबीसी पर बीजेपी का विशेष फोकस है. पंचायत चुनाव की गणित साधने के लिए बीजेपी ने ओबीसी और 'मूल OBC' के बीच बीजेपी ने राजनीतिक संदेश देना शुरू कर दिया है.

बीजेपी ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने जयपुर की यात्रा की.अमरपाल मौर्य ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक ली. मौर्य ने कहा कि राजस्थान में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा, साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.CM भजन लाल शर्मा से भी मिले BJP OBC मोर्चा के पदाधिकारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से भी मिले.

राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग या OBC की जनसंख्या का अनुमान विभिन्न स्रोतों के आधार पर अलग अलग:
- मंडल आयोग (1980) के अनुसार OBC की जनसंख्या को भारत में 52% अनुमानित
- इसे राजस्थान के लिए भी एक मानक माना जाता है।
- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO, 2004-05) के अनुसार
- राष्ट्रीय स्तर पर OBC को 40.94% अनुमानित किया गया
- वर्ष 1999-00 में यह अनुमान 35.8% था 5.14% की बढ़ोतरी के साथ
- राजस्थान में भी लगभग यही अनुपात होने की संभावना है, हालांकि स्पष्ट आंकड़े नहीं 
- UDISE+ डेटा 2019-20 के अनुसार राजस्थान में प्राथमिक स्कूल के 48% छात्र OBC थे
- जो जनसंख्या में समान अनुपात का संकेत देता है
- CSDS रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में OBC की अनुमानित जनसंख्या करीब 47% है
- राजनीतिक बयानों के आधार पर, राजस्थान में OBC की जनसंख्या "50% से थोड़ा अधिक" मानी जाती है
-इसमें करीब 90 जातियाँ मानी जाती है
-ओबीसी वर्ग में कुल 81 से अधिक जातियाँ शामिल हैं, लेकिन इनमें मुख्य रूप से जाट, गुर्जर, माली (सैनी), कुम्हार, यादव, बिश्नोई, और आंजना शामिल 
-राज्य में ओबीसी को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 21% आरक्षण प्राप्त 
- 200 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 30% से 35% विधायक ओबीसी समुदाय से ही चुनकर आते हैं

राजस्थान में ओबीसी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने जबरदस्त कवायद तेज की है. ओबीसी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता ये संदेश पहुंचाने का काम करेंगे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओबीसी वर्ग से आते है.बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ खुद ओबीसी वर्ग से आते है.हाल ही मैं सतीश पूनिया को राज्यसभा में भेजा गया और पार्टी में महत्वपूर्ण जगह दी गई है.सतीश पूनिया भी ओबीसी फेस है बीजेपी के.राजस्थान कोटे से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बीजेपी के बड़े ओबीसी चेहरे है.अलका सिंह गुर्जर बीजेपी बड़ी ओबीसी फेस है.