जोधपुर में तरंग शक्ति-2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक बदल रही युद्ध का स्वरूप

जोधपुर: जोधपुर में तरंग शक्ति-2026 कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया. जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर तरंग शक्ति-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों पर विचार रखे. युद्ध अब थल, जल और वायु तक सीमित नहीं है. अंतरिक्ष, साइबर और सूचना क्षेत्र की अहमियत बढ़ी है. राजनाथ सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक युद्ध का स्वरूप बदल रही है. 

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय ताकत का आधार बताया. तेजस और आकाश प्रणाली से स्वदेशी रक्षा क्षमता बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान तकनीक की ओर भारत बढ़ रहा है. मित्र देशों के साथ रक्षा तकनीक में सहयोग पर जोर दिया. तरंग शक्ति से बढ़ेगा वायुसेनाओं के बीच आपसी विश्वास है. संयुक्त सैन्य अभ्यास को बताया सामरिक सहयोग का अहम माध्यम है. राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों पर विचार रखे. इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर पहुंचे. वायुसेना के अधिकारियों ने अगवानी की. 

जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर रक्षा मंत्री का स्वागत किया. तरंग शक्ति-2026 के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की. अंतर्राष्ट्रीय वायु अभ्यास में विभिन्न देशों के वायुसेना अधिकारी और जवान शामिल हो रहे है. राजनाथ सिंह अलग-अलग देशों से आए वायुसेना अधिकारियों से मुलाकात कर रहे है. एक साथ कई देशों की वायुसेनाओं को देखकर रक्षा मंत्री ने प्रसन्नता जताई. 

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सैन्य समन्वय का साक्षी तरंग शक्ति-2026 बन रहा है. वायु अभ्यास के दौरान जवानों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात कर रहे है. कार्यक्रम के बाद एयरफोर्स स्टेशन से उम्मेद भवन के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे उम्मेद भवन पहुंचने और लंच का कार्यक्रम है. दोपहर 1:50 बजे उम्मेद भवन से एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:05 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने का निर्धारित कार्यक्रम है. आज दोपहर 2:10 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.