राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

जयपुर : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर, जयपुर शहर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं, अलवर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. वहीं 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जयपुर और टोंक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव है. दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर, धौलपुर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी, कोटा, बारां, कोटपूतली में येलो अलर्ट जारी  किया है. यहां मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश व 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदला है. जयपुर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. राजधानी में बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में बारिश दर्ज की गई है. नोहर-हनुमानगढ़ में 20 MM, नारायणा-जयपुर में 27 MM बारिश हुई. 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 
-मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट 
-जयपुर, जयपुर शहर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं, अलवर जिले में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
-मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
-आकाशीय बिजली गिरने का खतरा
-30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
-जयपुर और टोंक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव
-दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर, धौलपुर, चूरू, बीकानेर, 
-जैसलमेर, नागौर, बूंदी, कोटा, बारां, कोटपूतली में येलो अलर्ट जारी   
-मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश व 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना