जयपुर : आगामी तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है. हालांकि इससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा.
मंगलवार को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रही हैं. झालावाड़ में सबसे अधिक 9 मिलीमीटर बारिश हुई. आगामी 2-3 दिन उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है.
आगामी तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क
-प्रदेश के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
-हालांकि इससे तापमान में नहीं होगा अधिक उतार-चढ़ाव
-मंगलवार को कुछ भागों में जारी रही बारिश की गतिविधियां
-झालावाड़ में सबसे अधिक 9 मिलीमीटर बारिश हुई
-आगामी 2-3 दिन उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना