जयपुरः राजस्थान का बजट आज पेश होगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी आज बजट पेश करेंगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बार भी प्रदेश को कई सौगातें देंगे. इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों, गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की अनेकों घोषणाएं होंगी. बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव है. नौकरियों में सिलेक्श्न प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव है.
किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की घोषणा संभव है. हजारों नई सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा संभव है रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा हो सकती है. बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार है. रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद, जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा संभव है. जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना है.
रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर हो सकती घोषणाः
जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर घोषणा हो सकती है. आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए सेकंड रिंग रोड बनाने की घोषणा संभव है. हाईटेक और मॉर्डन खेती की स्कीम्स का बजट बढ़ेगा. आदिवासी इलाकों के लिए भी छोटी सिंचाई परियोजनाएं शुरू हो सकती है. माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं का दायरा बढ़ाया जा सकता है. पशुधन बीमा का लाभ ज्यादा पशुपालकों को देने के लिए बजट में इजाफा संभव है.
खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रोग्राम की घोषणा संभवः
महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता का बजट बढ़ेगा. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान संभव है. उद्योगों को कस्टमाइज्ड पैकेज देने के नियम और सरल बनाए जाएं. खिलाड़ियों, महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रोग्राम की घोषणा संभव है. मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में चयनित युवाओं की संख्या बढ़ाने पर फैसला संभव है.