राजस्थान विधानसभा ने पूरा किया 75 सालों का सफर, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बोले- जनता की सेवा करना हम सब की जिम्मेदारी

जयपुरः राजस्थान विधानसभा गौरव के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की धरती में वीरता की गाथा छिपी हुई है. इस पावन भूमि की महानता को नमन. सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं. 

जिन्होंने इतना बड़ा योगदान दिया है. मेरा स्व. भैरोंसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे से निकट का संबंध रहा है. राजस्थान के विकास में अशोक गहलोत के विकास को भी हम नहीं भूल सकते. मैंने राजेश पायलट के साथ भी काम किया जिन्हें हम भूल नहीं सकते हैं. आपके द्वारा आयोजित सम्मेलन उन दिवंगत जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक सम्मान है.      

जिन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई थी. वासुदेव देवनानी को भी बधाई शुभकामनाएं. राजनैतिक भिन्नता होती है कई बार सदन में लेकिन राजस्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक सूत्र में बांधे रखती है. पूर्व और वर्तमान सदस्यों का संगम संदेश देता है कि संस्थाएं व्यक्ति से बड़ी होती है. जब लोग एक साथ आते हैं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं तो हम आगे बढ़ते हैं. जनता की सेवा करना हम सब की जिम्मेदारी है.