राम मंदिर और सनातन के मुद्दों पर मदन राठौड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

राम मंदिर और सनातन के मुद्दों पर मदन राठौड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

जयपुर : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राम मंदिर और सनातन के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सनातन के आस्था स्थलों को डैमेज करने का षड्यंत्र चल रहा है. कभी राम जन्म भूमि मंदिर को लेकर करते है. अभी बुटाटी धाम को लेकर बात सामने आई है.

डोटासरा जी ने इस बारे में भी कह दिया. जबकि बुटाटी में तो कांग्रेस पृष्ठभूमि के लोग ट्रस्ट का काम संभाल रहे हैं. लगता है डोटासरा जी ने सेल्फ गोल कर दिया है. राम मंदिर को लेकर SIT बन चुकी है. चम्पत राय को बदनाम करने के लिए प्लानिंग की गई. आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

शीशा पद्धति को दूषित करने का काम किया:
उन्होंने आगे कहा कि विदेशी आक्रांता जब भारत आए तो उन्होंने हमारे आस्था केंद्रों की तोड़ने का काम किया. शीशा पद्धति को दूषित करने का काम किया. सोमनाथ मंदिर तोड़ा, मथुरा में मंदिर को तोड़ा गया. आज फिर से वो शक्तियां प्रयास करती जा रही. मैं इस विषय को राज्यसभा में भी उठाऊंगा. ताकि वो हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ ना कर सके. चंदा चोरी के कारण आस्था के प्रति चोट होती हैं.

सरहद पर सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है:
वहीं मदन राठौड़ ने बॉर्डर पर चल रहे ऑपरेशन क्लीन को लेकर कहा कि सरहद पर सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है. देश की सुरक्षा पहले है. प्रसूता की इलाज के दौरान मौत दुखद है. इसकी चिंता सभी कर रहे हैं.

कांग्रेस राज में पुलिस मार खाकर आती थी:
मदन राठौड़ ने आगे कहा कि  कानून व्यवस्था में हमारी सरकार तत्पर है. अभी तक एक भी अपराधी को भागने नहीं दिया. सीएम ने तो उच्च अधिकारियों तक को पाबन्द कर दिया है. उच्च अधिकारियों को दंडित करने का अर्थ है. वे अपने अधीनस्थों को ताकीद करके रखेंगे. कांग्रेस राज में पुलिस मार खाकर आती थी. महिला पुलिस को मजबूत किया है. जगह जगह चौकियां लगाई हैं. रोहित गोदारा के मुद्दे पर मदन राठौड़ ने कहा कि हमारी सरकार हर वो कोशिश करेगी जिसके जरिए अपराधियों में भय पैदा हो.