राहुल गांधी का बयान, कहा-महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं

राहुल गांधी का बयान, कहा-महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई. 6 लाख अभ्यर्थी अधर में,2 हफ्ते हो गए, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं है. 

लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की. ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक जिनके हाथ में भारत का भविष्य है. ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की. फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए और अब बस इंतजार कर रहे, बिना तारीख, बिना जवाब.

मुख्यमंत्री जी समय-सीमा TET की नई तारीख अभी घोषित कीजिए. लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं. राहुुल गांधी ने कहा कि भविष्य की रक्षा, जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए. गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को यह इंसाफ नहीं है. 17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा. अब शिक्षा क्रांति का समय आ गया.

राहुल गांधी का बयान: 
-कहा-'महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई'
-6 लाख अभ्यर्थी अधर में,2 हफ्ते हो गए, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं
-लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की
-ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक जिनके हाथ में भारत का भविष्य '
'ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की
-फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए और
-अब बस इंतजार कर रहे, बिना तारीख, बिना जवाब
-मुख्यमंत्री जी समय-सीमा  TET की नई तारीख अभी घोषित कीजिए
-लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं
-'भविष्य की रक्षा, जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए'
-गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को यह इंसाफ नहीं 
-7 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा'
-अब समय आ गया शिक्षा क्रांति का'