राज्यसभा चुनाव 2026: राजस्थान की 3 सीटों पर होना है चुनाव, BJP की 2 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान आज शाम तक संभव

राज्यसभा चुनाव 2026: राजस्थान की 3 सीटों पर होना है चुनाव, BJP की 2 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान आज शाम तक संभव

जयपुर: राजस्थान की तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है. भाजपा की दो सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान आज शाम तक संभव है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा राष्ट्रीय नेतृत्व ही करता है. व्यवस्थित और मुहूर्त से प्रत्याशियों का नामांकन होगा. मदन राठौड़ ने इस बात के संकेत देते बताया कि राजस्थान से ही दोनों प्रत्याशी होंगे.

राज्यसभा चुनाव 2026:
-प्रदेश की तीन सीटों पर होना है राज्यसभा चुनाव
-भाजपा की दो सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान आज शाम तक संभव
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी जानकारी
-कहा-'प्रत्याशी के नाम की घोषणा राष्ट्रीय नेतृत्व ही करता है'
-'व्यवस्थित और मुहूर्त से होगा प्रत्याशियों का नामांकन'
-मदन राठौड़ ने दिए इस बात के संकेत 
-'राजस्थान से ही होंगे दोनों प्रत्याशी'

आपको बता दें कि राजस्थान में 21 जून को राज्यसभा की 3 सीटें रिक्त हो रही हैं, जिनके लिए मतदान 18 जून को कराया जाएगा. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी हुई, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी.

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में भाजपा के पास 118 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं. एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 51 वोटों की जरूरत होती है. ऐसे में BJP को दो सीटें जीतने के लिए 102 वोट चाहिए, जो उसके पास मौजूद हैं. कांग्रेस के पास भी एक सीट के हिसाब से पर्याप्त वोट बैंक है. कांग्रेस के भी एक सीट पर आसानी से कब्जा जमाने की उम्मीद है.