जयपुर : RAS कैडर को बड़ा धक्का लगा है. RAS के तीन बड़े पद अब IAS के होंगे. खादी बोर्ड सचिव, जेडीए अतिरिक्त आयुक्त, RFC एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पदों पर RAS के बजाय अब IAS लगाए जाएंगे.
RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि इसका कड़ा विरोध जताया जायेगा. पहले ही RAS के कई पदों पर IAS लगे हुए हैं. उनकी जगह RAS अधिकारी लगाए जाए.
ये तीनों भी RAS कैडर के ही अहम पद हैं. और अरसे से इन पदों पर RAS लगते आए हैं. ऐसे में इन पदों को वापस RAS कैडर को दिया जाए.