बारां : शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन तुड़वा दिया है. रविन्द्र सिंह भाटी बोले कि नरेश मीना क्रांतिकारी नेता हैं. युवाओं की आवाज मजबूत करते हैं. बारां में किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीना लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं.
भाटी बोले कि राजस्थान और हाड़ौती को नरेश मीना जैसे युवा नेताओं की जरूरत हैं. डीएपी, खाद, बिजली और पानी की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. किसानों को अपनी मांगों के लिए आमरण अनशन करने की नौबत नहीं आनी चाहिए.
सरकार का नैतिक धर्म है कि किसानों की समस्याओं का समाधान करे. कम बारिश के कारण अकाल जैसे हालात बन रहे हैं और पश्चिमी राजस्थान में चारे की कमी है. सरकार और प्रशासन को आज मिले आश्वासनों पर उतरना खरा होगा.