नकली नोटों को लेकर रिजर्व बैंक का बड़ा खुलासा, 2024-25 में RBI और बैंकों ने पकड़े 500 रु. के 1.18 लाख नकली नोट

नकली नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ा खुलासा किया है. बैंकिंग सिस्टम में नकली नोटों की संख्या बढ़ रही है. 2024-25 में RBI और बैंकों ने 500 रु. के 1.18 लाख नकली नोट पकड़े हैं. 500 रु. के 1.18 लाख नकली नोटों की कीमत 5.88 करोड़ रुपए से ज्यादा है. 
विस्तार में

नई दिल्ली: नकली नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ा खुलासा किया है. बैंकिंग सिस्टम में नकली नोटों की संख्या बढ़ रही है. 2024-25 में RBI और बैंकों ने 500 रु. के 1.18 लाख नकली नोट पकड़े हैं. 500 रु. के 1.18 लाख नकली नोटों की कीमत 5.88 करोड़ रुपए से ज्यादा है. 

2023-24 में पकड़े गए 4.28 करोड़ रु. के 500 के  85 हजार 711 नकली नोट थे.   2024-25 में बैंकिंग सिस्टम में 500 रु. के नोटों में 37.3% नोट नकली हैं. 2024-25 में पकड़े 200 रु. के 32,660 नोट, कीमत 65.32 लाख रुपए. बैंकिंग सिस्टम में 200 रुपए के नकली नोटों की संख्या 13.5% तक पहुंची है. 

2023-24 में पकड़े गए 57.34 लाख रुपए के 200 के 28,672 नकली नोट थे.  2024-25 में 10 रु. के नकली नोट 32.3%, 20 रु. के नकली नोट 14% है. 50 रु. के नकली नोट 21.8% और 100 रु. के नकली नोट 28% है. 2024-25 में RBI और बैंकों ने कुल 2.17 लाख नकली नोट पकड़े. इनमें RBI ने 4.7%  पकड़े और बैंकों ने 95.3% नकली नोट पकड़े.