जयपुरः RBI के फैसले से करोड़ों कर्जदारों को बड़ी राहत मिल सकती है. MPC बैठक से पहले राहत की उम्मीद, कर्जदारों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम होने से EMI बढ़ने का खतरा टला है. मिडिल ईस्ट तनाव और महंगाई के बीच RBI ‘वेट एंड वॉच’ रुख अपना सकता है. 3 से 5 जून तक MPC बैठक के बाद RBI के फैसले पर देशभर की नजरें टिकी है.
ब्याज दरें स्थिर रहती है तो होम लोन और ऑटो लोन धारकों को राहत मिल सकती है. कमजोर रुपए और वैश्विक चुनौतियों के बीच RBI का संतुलित रुख संभव है. जानकार सूत्रों की माने तो बढ़ती ऊर्जा कीमतों के बावजूद रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रहने के संकेत है. RBI महंगाई अनुमान बढ़ा सकता है, GDP ग्रोथ अनुमान में कटौती संभव मानी जा रही है.