राजस्थान के 4 नगरीय निकायों में 16 सितंबर को पुनर्मतदान, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 9 मतदान केंद्रों पर होगा री-पोल

राजस्थान के 4 नगरीय निकायों में 16 सितंबर को पुनर्मतदान, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 9 मतदान केंद्रों पर होगा री-पोल

जयपुर: राजस्थान के 4 नगरीय निकायों में 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 9 मतदान केंद्रों पर री-पोल होगा. ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला लिया. जयपुर नगर निगम के 5 वार्डों के 6 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. 

वार्ड 9 के बूथ नंबर 111, वार्ड 18 के बूथ नंबर 235 पर पुनर्मतदान होगा. वार्ड 25 के बूथ नंबर 343, वार्ड 34 के बूथ नंबर 477 और 484 पर पुनर्मतदान होगा. जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 के बूथ नंबर 338 पर पुनर्मतदान होगा. कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. 

वार्ड 87 के बूथ नंबर 99, वार्ड 44 के बूथ नंबर 448,वार्ड 11 के बूथ नंबर 576, सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 के बूथ नंबर 5 पर  पुनर्मतदान होगा. 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से पुनर्मतदान की मतगणना होगी.