जयपुर : भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का मौका, अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई है. ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर को आयोजित होगी.
उम्मीदवार के सीने के सामने काली स्लेट होनी चाहिए. जिस पर सफेद चॉक से कैपिटल लेटर में नाम और फोटो की तारीख लिखी हो. बतादें कि फोटो 1 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. पहचान पत्र के रूप में परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा.अग्निवीर वायु के लिए पुरुष और महिला दोनों पात्र हैं.
आयु सीमा 16.5 से 21 वर्ष के बीच होना आवश्यक है. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में कम से कम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होना अनिवार्य है. 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या मैथ्स-फिजिक्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले भी पात्र होंगे. यह भर्ती 4 साल की अवधि के लिए होगी.