एक ही दिन में दो मैच में रिकॉर्ड रनों की बरसात, 225 से ज्यादा हुए चेज, केएल राहुल ने खेली 152 रन की लाजवाब पारी

एक ही दिन में दो मैच में रिकॉर्ड रनों की बरसात, 225 से ज्यादा हुए चेज, केएल राहुल ने खेली 152 रन की लाजवाब पारी

जयपुरः IPL 2026 शनिवार के दोनों मुकाबलों में जमकर रन बरसे. कल के दोनों मुकाबलों में 225+ रन चेज हुए. दोपहर के मुकाबले में पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की लाजवाब पारी खेली. जवाब में पंजाब ने मात्र 18.5 ओवर में टारगेट हासिल किया. प्रभसिमरन ने 76 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. 

वहीं शाम के मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया. वैभव सूर्यवंशी की 103 रन की पारी की बदौलत ने राजस्थान ने 229 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य चेज किया. वहीं आज दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबला है. शाम 7.30 बजे से लखनऊ और कोलकाता आमने-सामने होंगे. लाइव स्कोर देखने के लिए आप फर्स्ट इंडिया प्लस OTT डाउनलोड करें.