RBI के फैसलों से मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत

RBI के फैसलों से मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत

नई दिल्ली : RBI के फैसलों से रुपया मजबूत हुआ है. डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत हुआ है. रुपया डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत होकर 95.24 पर पहुंच गया है. पिछले सेशन में यह 95.74 पर बंद हुआ था.

बता दें कि आरबीआई ने FY27 की दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखने का फैसला किया. साथ ही न्यूट्रल पॉलिसी रुख बनाए रखा गया.केंद्रीय बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs), नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRIs) और ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (OCIs) के लिए कई राहतें दी. 

RBI ने किया नई मौद्रिक नीति का ऐलान: 
-ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं 
-रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बरकरार 
-RBI ने देश की विकास दर घटाई 
-विकास दर को 6.9% से घटाकर 6.6% किया 
-देश की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान