जैसलमेर : जैसलमेर में हीटवेव के चलते स्कूल का समय बदला गया है. जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी किए हैं. नर्सरी से कक्षा-8 तक के बच्चों के समय में बदलाव किया गया है.
अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक लगेंगे. आदेश 4 मई, 2026 से सत्रांत तक प्रभावी रहेगा. सरकारी, निजी और प्ले स्कूल सभी पर लागू हैं. कक्षा 9 से 12 तक का समय यथावत रहेगा. अन्य संचालित परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं है.
शिक्षक और स्टाफ पूर्व निर्धारित समय पर ही आएंगे. लू से बचाव और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता है. आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं.