नौतपा का दूसरा दिन...आग बरसा रहा सूरज, आज राजस्थान के 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट

नौतपा का दूसरा दिन...आग बरसा रहा सूरज, आज राजस्थान के 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट

जयपुर : नौतपा का आज दूसरा दिन है. सूरज आग बरसा रहा है. आज राजस्थान के 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में रेगिस्तानी जिलों से ज्यादा गर्मी है जिससे लोगों के हाल बेहाल हैं.

45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कल कोटा रहा सबसे गर्म शहर रहा. आज 16 जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में ओले गिरने और मौसम बदलने की चेतावनी है. 28 मई से राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

कल नौतपा के पहले दिन प्रदेशभर में तेज लू चली. जैसलमेर-बीकानेर में दिनभर सीवियर हीटवेव का असर रहा. हनुमानगढ़-अलवर में रातभर गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे. चित्तौड़गढ़, पिलानी, अलवर समेत कई शहरों में पारा 44 डिग्री पार रहा.