जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य आज से हुआ शुरू, 15 मई तक पोर्टल के माध्यम से डेस्कटॉप व स्मार्टफोन पर कर सकेंगे स्व-गणना

जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य आज से हुआ शुरू, 15 मई तक पोर्टल के माध्यम से डेस्कटॉप व स्मार्टफोन पर कर सकेंगे स्व-गणना

जयपुर : जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य आज से शुरू हो गया है. 15 मई तक पोर्टल के माध्यम से डेस्कटॉप व स्मार्टफोन पर स्व-गणना कर सकेंगे. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जिलेवासियों से स्व-गणना की अपील की. अधिकृत पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर परिवार की जानकारी अपलोड कर सकेंगे. 

स्वगणना के दौरान OTP किसी को भी शेयर नहीं करने की अपील है. स्व-गणना के बाद 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन व डाटा की जांच करेंगे. स्व-गणना में डेटा अंकित करने के बाद प्री-व्यू दिखाई देगा. फाइनल सबमिट करने के बाद डाटा एडिट नहीं होगा. जब प्रगणक डेटा जांच के लिए आएंगे तो आप अपनी सूचना एडिट करा सकेंगे. 

जिले में कुल 5277 गणना ब्लॉकों का गठन किया गया है. 4779 प्रगणक एवं 780 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं. 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण व भवन गणना का कार्य होगा. द्वितीय चरण में वास्तविक जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में होगा.