नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया के लिए 29 हजार करोड़ मंजूर किए गए.
PM किसान योजना को 5 साल बढ़ाया. किसानों को 3 लाख 10 हजार करोड़ मिले. PM सूर्य सरोवर योजना पर बड़ा फैसला किया गया. PM सूर्य सरोवर योजना कैबिनेट से मंजूर किया. समुद्र मंथन योजना को लेकर फैसला किया गया. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज 'समुद्र मंथन' प्रोग्राम को मंज़ूरी दी गई है.
इसका मकसद देश में तेल और गैस के उत्पादन के लिए खोज करना है और इसके लिए 84,000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. इसके दो मुख्य हिस्से हैं: पहला, ऑफशोर सिस्मिक डेटा इकट्ठा करना और दूसरा, तेज़ अपतटीय अन्वेषण है.