जयपुर : आज से फिर से शहनाई गूंजेगी. आज से शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू हो गए हैं. 12 जुलाई तक 18 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं. केवल 23 दिनों की अवधि में 18 मुहूर्त मिलेंगे. 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा. चातुर्मास के दौरान 4 माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा.
19 जून से 12 जुलाई तक कुल 18 शुभ मुहूर्त हैं. 12 जुलाई को इस सीजन का आखिरी पंचांगीय सावा होगा. 15 जुलाई से ग्रहों की बदलती चाल का असर पड़ेगा. 18 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति का तारा अस्त होगा. बृहस्पति तारा अस्त होने से शुभ कार्यों पर विराम लगेगा.
22 जुलाई को भडल्या नवमी का ‘अबूझ सावा’ रहेगा. भडल्या नवमी को सनातन परंपरा में शुभ माना जाता है. 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा. 21 नवंबर तक विवाह समेत मांगलिक कार्य बंद रहेंगे. भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाने के कारण शुभ कार्य नहीं होते हैं.
विवाह शुभ मुहूर्त
जून 2026 – 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जून
जुलाई 2026 - 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 12 जुलाई