बारां में हैरान करने वाली घटना, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या

बारां में हैरान करने वाली घटना, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या

बारां: बारां के छीपाबड़ौद में हैरान करने वाली वारदात हुई. पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. सारथल थाना क्षेत्र के नारेडा गांव की ये घटना है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप लिया. 

पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या करने का आरोप है. सूचना मिलते ही सारथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया. वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.