जयपुर: जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. जहां सरेआम युवक के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी गई. मानसरोवर थाना इलाके की ये घटना है. जहां डंडे से वार करके जान ले ली. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. मामले की सूचना पर डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे.
महेश नगर थानाप्रभारी मदन कड़वासरा भी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है. इसी नाकाबंदी से सफलता मिली. हत्या के 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पकड़ में आये बदमाशों में से एक पहले भी वांछित चल रहा था. अब बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.