उदयपुर में हैरान करने वाली घटना, धारदार हथियार से मां-बेटी की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी

उदयपुर में हैरान करने वाली घटना, धारदार हथियार से मां-बेटी की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी

उदयपुरः उदयपुर के वल्लभनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मुंडोल गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. गोटीपा पंचायत के मुंडोल गांव की ये घटना है. जहां मुंडोल निवासी अमरीबाई गाडरी और उनकी पुत्री लूंगा बाई को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. 

दोहरे हत्याकांड की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मामले की जांच में प्राथमिक तौर पर हत्या के पीछे लूट की आशंका बताई जा रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाए है. 

घटना को लेकर जुटाए जा रहे सबूतः
वहीं मौके पर मौजूद लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. थाना पुलिस सहित उच्चाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे है. वहीं घटना को लेकर सबूत जुटाए जा रहे है. ताकि घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ा जा सके.