जयपुर : आज श्रावण शिवरात्रि है. भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है. आज सुबह 4:54 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हुई है. 12 अगस्त रात 1:52 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. निशिता काल में शिव पूजा का शुभ समय रात 12:05 से 12:48 बजे तक है.
निशिता काल में पूजा की अवधि कुल 43 मिनट रहेगी. श्रावण शिवरात्रि पर चार पहर में शिव पूजन का विशेष विधान है. पहले पहर की पूजा शाम 7:04 से रात 9:45 बजे तक होगी. दूसरे पहर की पूजा रात 9:45 से 12:26 बजे तक होगी. तीसरे पहर की पूजा रात 12:26 से सुबह 3:07 बजे तक होगी.
चौथे पहर की पूजा सुबह 3:07 से 5:48 बजे तक होगी. शिवरात्रि व्रत का पारण 12 अगस्त सुबह 5:48 बजे किया जाएगा. श्रावण शिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक और पूजन का विशेष महत्व है. भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं.