सीकर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की बाइक को लगी जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौत

सीकर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की बाइक को लगी जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौत

सीकरः सीकर में भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई. डंपर की बाइक को जबरदस्त टक्कर लगी. हादसे में जीण माता के रेटा गांव के अशोक गुर्जर,पत्नी पूजा की मौत हुई.

गोल्याणा रामपुरा के बीच सीकर रोड पर पेट्रोल पंप के पास ये हादसा हुआ. मृतक अशोक सरकारी विद्यालय में अध्यापक था. दोनों का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.